IND U19 vs AUS U19 World Cup 2024

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम ने भारत U19 टीम को फाइनल मुकाबले में 79 रनों से हराते हुए अपना चौथा टाइटल जीत लिया है।

वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस दौरान आस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

मैच में सलामी बल्लेबाज हैरी डिक्सन ने 56 गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली।

मैच में हरजस सिंह ने 55 रन तथा कप्तान ह्यू वेबगेन ने 48 रन बनाए।

मैच में ओली पीक ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत अंडर-19 टीम मात्र 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भारतीय टीम की ओर से आदर्श सिंह ने 47 रन तथा मुरुगन अभिषेक ने 42 रन बनाए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice