IND vs AFG 1st T20

भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला T20 मुकाबला आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया।

जहां पर भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतते हुए इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

पहले T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

इस दौरान रहमानूल्लाह गुरबाज ने 23 रन, इब्राहिम जादरान ने 25 रन और मोहम्मद नबी ने 42 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल और मुकेश कुमार के नाम 2 सफलता रही तो वही एक विकेट शिवम दुबे को मिला।

भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने 23 रन बनाए।

वहीं मैच में तिलक वर्मा ने 26 रन और जितेश शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली।

मैच में शिवम दुबे ने 40 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली।

वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice