IND vs AFG
2nd T20
भारत बनाम अफगानिस्तान का दूसरा T20 मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया।
जहां पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 172 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान गुलबदीन नेब ने सबसे ज्यादा 57 रनो की पारी खेली।
वही नजीबुल्लाह जादरान ने 23 और मुजीब उर रहमान ने 21 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
वही अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के नाम दो-दो तथा शिवम दुबे के नाम एक सफलता प्राप्त रही।
भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 5 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली।
वहीं मैच में शिवम दुबे ने भी नाबाद 63 रनो की पारी खेली।
भारतीय टीम ने 6 विकेट से इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
इस सीरीज का तीसरा T20 मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice