IND v/s Aus 2nd ODI

दूसरे वन डे मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार मिली।

बता दे कि टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

वही पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 117 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली।

वही कप्तान रोहित शर्मा ने 13, अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए।

मैच में 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

वही नाथन एलिस ने 2 तथा सीन एबॉट ने 3 विकेट चटकाए

आस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 51 तथा मिचेल मार्श ने नाबाद 66 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।

फिलहाल यह वन डे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस सीरीज का आखरी और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice