IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 24 रनों से जीता मैच
T20 World Cup में आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया।
जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाएं।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने 24 रनों से जीत लिया।
इस मुकाबले में जीतने के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफायर कर लिया है।
भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 31 तथा शिवम दुबे ने 28 रनों की पारी खेली।
मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 7 चौके और 8 गगन चुंबी छक्के लगाते हुए 92 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्टार्क ने दो-दो तथा जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने 37 तथा ट्रेविस हेड ने 76 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए तो वहीं कुलदीप यादव के नाम भी 2 सफलता रही
बता दे कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice