IND v/s AUS Test Series

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होगी।

दोनों ही टीमें इस सीरीज में जीत दर्ज करते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम जमकर अभ्यास कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

पहले टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल की जगह तय मानी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वापसी करने वाले हैं।

वही भारतीय टीम में विकेटकीपिंग के लिए केएस भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

Ind vs Aus मैच पहला टेस्ट - 9 से 13 फरवरी दूसरा टेस्ट - 17 से 21 फरवरी तीसरा टेस्ट - 1 से 5 मार्च चौथा टेस्ट - 9 से 13 मार्च

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice