IND vs BAN: बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा
भारत
T20 World Cup में आज भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया।
जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
मैच में बांग्लादेश की टीम आठ विकेट खोकर 146 नहीं बना पाई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 50 रनों से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंद पर 23 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार हो गए।
मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली।
मैच में हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन और तंजीब हसन शाकिब ने 2-2 विकेट लिए तथा शाकिब अल हसन के नाम भी एक सफलता रही।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 32 गेंद पर 40 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए तो वही अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के नाम 2-2 सफलता रही।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice