IND vs CAN: भारत-कनाडा मैच बारिश के कारण हुआ रद्द

T20 वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम कनाडा के बीच मुकाबला होना था।

यह मुकाबला फ्लोरिडा के स्टेडियम में खेला जाना था। परंतु बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

गौरतलब है कि इस मैदान पर यह लगातार तीसरा ऐसा मुकाबला है जो बारिश के कारण नहीं हो सका।

भारत बनाम कनाडा मुकाबला से पहले इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड तथा नेपाल बनाम श्रीलंका और अमेरिका बनाम आयरलैंड मुकाबले भी बारिश के कारण बेनतीजा या रद्द रहे है

वही T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत का दूसरा मैच रद्द हुआ है

इससे पहले साल 2007 में भारत बनाम स्कॉटलैंड में भी टॉस के बाद मुकाबला रद्द हो गया था।

आपको बता दे की कल इसी मैदान पर पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

गौरतलब है कि ग्रुप ए से भारत और अमेरिका की टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से खेला जाएगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice