IND vs ENG 1st Test
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
पहले दिन इंग्लैंड की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस दौरान इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रनो की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन तथा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए थे।
पहले दिन भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 23 ओवर में 119 रन बना लिए थे।
दूसरे दिन शुभमन गिल 23 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 80 रनों की पारी खेली।
मैच के दूसरे दिन केएल राहुल ने 86 रन तथा श्रीकर भरत ने 41 रन बनाए।
मैच में रविंद्र जडेजा नाबाद 81 रन तथा अक्षर पटेल 35 रन बनाते हुए क्रीज पर मौजूद हैं।
बता दे की दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 110 ओवर में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 175 रनों की बढ़त बना ली है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice