IND vs ENG 1st Test
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज कर ली है।
पहली पारी में इंग्लैंड टीम ने 246 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाते हुए 175 रनों की बढ़त बना ली थी।
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 420 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य मिला।
भारतीय टीम अपने दूसरी पारी में 202 रन पर ही ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबले 28 रनों से अपने नाम कर लिया।
मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की ओर से ऑली पोप 278 गेंद में 196 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके अलावा टॉम विलियम हार्टले ने बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 34 रनों का योगदान दिया।
भारतीय टीम की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 39 रन बनाए।
मैच में केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन ने 28-28 रनों की पारी खेली।
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए टॉम विलियम हार्टले ने 7 विकेट चटकाए
इस मुकाबले में जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बड़त बना ली है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice