IND vs ENG 2nd Test

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले में इस समय भारतीय टीम 171 रनो से आगे चल रही है।

भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल की दोहरे शतक के बदौलत अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे।

वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 253 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 143 रनों की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड टीम की ओर से जैक क्राउली ने 75 रन तथा कप्तान बैन स्टोक्स ने 47 रन बनाए।

इसके अलावा मैच में ऑली पोप ने 23 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए।

वहीं कुलदीप यादव के नाम 3 तथा अक्षर पटेल के नाम एक सफलता रही। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 ओवर में 28 रन बना लिए हैं।

 इस दौरान यशस्वी जयसवाल 15 तथा रोहित शर्मा 13 रन बना कर क्रीज पर मौजूद है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice