IND vs ENG 2nd Test

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया है।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 396 तथा दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे।

वहीं इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 253 बनाए तथा दूसरी पारी में 292 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगाया था।

वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 104 रन बनाए।

दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने 73 रनों की पारी खेली।

वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स और टॉम हार्टले ने 36-36 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 26 तथा बैन डकैट ने 28 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए।

इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice