IND vs ENG
5th Test
भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने पारी और 64 रनों से जीत लिया।
इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।
मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड 218 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।
जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत 477 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए तो वही टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन के नाम दो-दो सफलता रही।
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी के आधार पर 259 रनों की बढ़त बना ली थी।
इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी और 64 रनों के साथ अपने नाम का लिया।
भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में अश्विन ने पांच विकेट लिए।
वही इसके अलावा बुमराह और कुलदीप यादव के नाम 2 सफलता रही।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice