IND vs PAK: रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीता भारत

T20 वर्ल्ड कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया।

जहां पर भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 इसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई हो और भारतीय टीम ने 6 रन से यह मैच जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली 3 गेंद पर 4 रन बनाकर नसीम शाह के हाथों आउट हो गए।

कप्तान रोहित शर्मा भी 12 गेंद पर 13 रन बनाते हुए शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए।

 मैच में ऋषभ पंत ने 31 गेंद पर 42 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करते हुए हारिस रऊफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट लिए।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम 10 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 44 गेंद पर 31 रन बनाकर बुमराह के हाथों बोल्ड हो गए।

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice