IND vs USA: भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से हराया
T20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम और यूएसए के बीच न्यूयार्क में मुकाबला खेला गया।
यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए।
वही जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
USA की टीम की ओर से स्टीवन टेलर ने 24 तथा नीतीश कुमार ने 27 रन बनाए।
इसके अलावा कप्तान आरोन जोन्स ने 11 तथा कोरी एंडरसन ने 15 रनो की पारी खेली।
भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 9 रन देते हुए 4 विकेट लिए।
भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 18 तथा वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए।
मैच में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में नाबाद 50 रनो की पारी खेली।
बता दे की भारतीय टीम ने अभी तक खेले तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice