India VS England World Cup Final 2023

आईसीसी ने पहली बार महिला अंडर 19 विश्व कप का आयोजन किया है, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है।

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।

बता दें कि यह मुकाबला पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है।

बता दें कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है

वही भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में यूएई, साउथ अफ्रीका, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका को हराया है।

इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की ओर से श्वेता सहरावत ने सबसे ज्यादा 292 रन बनाए हैं।

वही गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा पार्शवी चोपड़ा ने 9 विकेट लिए हैं।

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार 5:15 पर खेला जाएगा।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice