AI के लिए जल्द ही बनाए जायेंगे कड़े नियम और रेगुलेशंस

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है।

एक और AI के कई फायदे हैं। वहीं दूसरी और इन सबसे कुछ समस्या भी उत्पन्न हो रही है। जिससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्णय लिया है।

बता दे कि इन रेगुलेशंस का पहला ड्राफ्ट जुलाई 2024 तक तैयार किया जाएगा।

राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि इकोनामिक ग्रोथ के लिए इस समय AI का उपयोग किया जा रहा है

जिससे एग्रीकल्चर और हेल्थ केयर जैसे सेक्टर पर काफी बड़ा असर पड़ने वाला है।

अनुमान है कि देश का AI मार्केट साल 2027 तक 25 से 35% के कंपाउंड एनल ग्रोथ रेट के साथ बढ़कर 17 अरब डालर तक पहुंच जाएगा।

पिछले वर्ष गूगल पर सर्च की गई चीजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की हाई रैंकिंग रही थी।

इस दौरान AI ने बिटकॉइन, क्रिप्टो और Web3 सीरीज से जुड़े कीवर्ड को भी सर्च के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

 AI के उपयोग से इस समय सेलिब्रिटीज के डीपफेक या जाली वीडियो बनाने के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि देश के कानून के तहत डीप फेक जैसे कंटेंट को पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice