KKR vs MI: Kolkata ने Mumbai Indians को 18 रनो से हराया
आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया।
बता दे की इस मुकाबले में बारिश के कारण देरी हुई। जिसके बाद मुकाबले को 16-16 ओवर का रखा गया।
इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए।
जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 18 रनो से जीत लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 42 तथा आंद्रे रसैल ने 24 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए
मुंबई इंडियंस की ओर से इशान किशन ने 40 तथा रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसैल ने 2-2 विकेट लिए।
इस मुकाबले में जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice