KKR vs PBKS: हाई वोल्टेज मुकाबले में Punjab Kings 8 विकेट से जीता
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज ईडन गार्डन कोलकाता में मुकाबला खेला गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना डालें।
जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत 18.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन 32 गेंद पर 71 रन बनाए।
इसके बाद फिलिप साल्ट ने 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 75 रन बनाए।
वहीं पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए।
पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह 54 रन बनाकर रन आउट हो गए।
मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली।
शशांक सिंह ने भी 28 गेंद पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice