RCB vs KKR: 7 विकेट से जीता कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2024 का दसवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया।

जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वही पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने विराट कोहली की नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत छह विकेट खोकर 182 रन बनाएं।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.5 ओवर में ही यह मैच जीत लिया।

बता दे कि यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया।

RCB की ओर से विराट कोहली ने 59 गेंद में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 83 रनों की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा और आंद्रे रसैल ने दो-दो विकेट लिए तथा एक सफलता सुनील नरेन के नाम रही।

KKR की और से सुनील नरेन 22 गेंद 47 तथा फिलिप साल्ट ने 20 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंद पर 50 रन तथा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर 39 रन नाबाद बनाए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice