KKR vs SRH: SRH को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचीं KKR
आईपीएल 2024 में आज Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad के बीच क्वालिफायर 1 खेला गया।
बता दे कि यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आयोजित किया गया।
सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
SRH की और से राहुल त्रिपाठी ने 55 तथा क्लासेन ने 32 रनो की पारी खेली।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इसके अतिरिक्त वरुण चक्रवर्ती ने दो तथा वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नारायण और आंद्रे रसैल ने भी एक-एक विकेट चटकाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर नाबाद 51 तथा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice