KKR vs SRH: IPL 2024 की चैम्पियन बनी Kolkata, SRH को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2024 का आज फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।

बता दें कि यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया।

जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

वही जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवर में आईपीएल 2024 का यह फाइनल मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

मैच में SRH की और से राहुल त्रिपाठी ने 9, ईडन मार्करम ने 20 तथा कप्तान पेट कमिंस ने 24 रनों की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसैल ने 3 तथा स्टार्क और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रहमतुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए।

वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 52 रन बना डालें। 

 वही आपको बता दे कि पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स साल 2014 में चैंपियन बनी थी।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice