Lava Yuva 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आया टीजर

Lava कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Yuva 5G फोन लॉन्च करने वाली है।

कंपनी ने इस फोन का टीजर भी जारी कर दिया है।

टीजर को देखते हुए फोन के डिजाइन और लुक के बारे में जानकारी पता चलती है।

हालांकि अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। 

Lava Yuva 5G स्मार्टफोन का एक टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि #Yuva5G Coming Soon! 

हालांकि इस टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

इसके रियर में आपको Lava की ब्रांडिंग दिखाई देती है तथा वर्टिकल पोजिशन में 5G भी लिखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी 6GB तथा 8GB रैम वेरिएंट दे सकती है।

लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन 10000 रुपए के लगभग कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice