Lava Yuva 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च
भारतीय बाजार में Lava ने हाल ही में अपना Lava Yuva 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की IPS डिस्प्ले उपलब्ध कराई है जो की 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है।
इस स्मार्टफोन में आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिलती है।
प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें कंपनी ने UNISOC T1750 5G प्रोसेसर उपलब्ध कराया है।
इस स्मार्टफोन के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है।
वही सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4GB + 4GB रैम और 64/128 GB स्टोरेज दी है तथा आप माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा स्टोरेज को 1TB तक बड़ा भी सकते हैं।
स्मार्टफोन के 4+4GB तथा 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9499 रुपए रखी गई है।
बता दे कि यह स्मार्टफोन Mystic Blue और Mystic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice