LSG vs GT: Lucknow Super Giants ने Gujarat Titans को 33 रनो से हराया

आज 7 अप्रैल को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।

यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया।

जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस दौरान लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

वहीं जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया।

 लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 31 गेंद पर 33 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से दर्शन नलकंडे और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए तथा राशिद खान ने एक विकेट चटकाया।

GT की ओर से कप्तान गिल ने 19 रन तथा साई सुदर्शन ने 31 रन बनाएं।

मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए यश ठाकुर ने 5 विकेट चटकाए।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice