LSG vs MI: Lucknow Super Giants ने 4 विकेट से Mumbai को हराया
आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला खेला गया।
यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया।
जहां पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
वहीं जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से नेहाल वधेरा ने 46, टीम डेविड ने 35 तथा ईशान किशन ने 32 रन की पारी खेली।
लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मोहसिन खान ने 2, मार्कस स्टोइनिस, नवीन उल हक़, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।
लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद पर 28 रनों का योगदान दिया।
वही मैच में मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंद पर 62, दीपक हुड्डा ने 18 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice