LSG vs PBKS: लखनऊ ने पंजाब को 21 रनों से हराया
IPL 2024 का 11वां मुकाबला आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया।
यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 199 बनाए।
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई।
लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंद पर 54 तथा कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली।
क्रूणाल पांड्या ने भी 22 गेंद पर नाबाद 43 रन अपनी टीम के लिए बनाये।
पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सैम करन ने तीन विकेट लिए। वही अर्शदीप सिंह के नाम दो तथा राहुल चहर और रबाडा के नाम एक-एक सफलता रही।
कप्तान शिखर धवन ने 50 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 70 रन बनाए।
वहीं इसके अतिरिक्त लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंद पर नाबाद 28 रनों की पारी खेली।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से डेब्यू करते हुए मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice