MI vs CSK: हाई वोल्टेज मुकाबले में CSK ने 20 रनों से जीता मैच
IPL में आज Mumbai Indians बनाम Chennai Super Kings के बीच मैच खेला गया।
यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया।
जहां पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग ने चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 186 रन ही बना पाई और 20 रनों से यह मुकाबला csk ने जीत लिया।
मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 40 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 69 रनो की पारी खेली।
शिवम दुबे ने 38 गेंद पर नाबाद 66 रनो की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए
MI की ओर से रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथिशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice