MI vs DC: Mumbai Indians ने दिल्ली को 29 रनो से हराया

आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला गया।

जहां पर दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

वही जवाब में दिल्ली कैपिटल 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 29 रनों से जीत लिया। 

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 49 रन तथा इशान किशन ने 42 रनों की पारी खेली।

मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने  39, टिम डेविड ने 45 तथा रोमारियो शेफर्ड ने 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

वहीं दिल्ली कैपिटल की ओर से अक्षर पटेल और एनरीक नोर्तजे के नाम दो-दो विकेट रहे।

दिल्ली कैपिटल ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली।

वहीं मैच में अभिषेक पोरेल ने 41 तथा डेविड वार्नर ने 10 रन बनाए।

इसके अतिरिक्त मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएट्जी के नाम 4 सफलता रही

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice