MI vs KKR: प्लेऑफ रेस से बाहर हुई Mumbai Indians, KKR ने 24 रन से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया

 कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 169 रन पर ऑल आउट हो गई।

वही 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस मात्र 145 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंद पर 70 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा मनीष पांडे ने भी 31 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और नमन तुषारा ने 3-3 विकेट लिए।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से  नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली।

MI टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 24 रनों से जीत लिया।

कोलकाता की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice