MI vs LSG: Lucknow Super Giants ने MI को 18 रन से हराया 

आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया।

 लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

वही जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंद पर 55 रन की पारी खेली।

निकोलस पूरन ने 29 गेंद पर पांच चौके और 8 छक्के लगाते हुए 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए।

 मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 38 गेंद पर 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 68 रन बनाए।

मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 तथा नमन धीर ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली।

LSG की ओर से रवि बिश्नोई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए तथा मोहसिन खान और कुणाल पांड्या के नाम 1-1 सफलता रही।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice