MI vs RR: लगातार तीसरा मैच हारी Mumbai Indians
आज वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला खेला गया।
जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई।
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 15.3 ओवर में ही यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।
मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा बिना अपना खाता खोलें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों के कैच आउट हो गए।
मैच में हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद पर 34 तथा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ट्रेन बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।
126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने 13, संजू सैमसंग ने 12 तथा यशस्वी जायसवाल ने 10 रनों की पारी खेली।
रियान पराग ने 39 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश मधवाल के नाम 3 तथा क्वेना मफाका के नाम एक विकेट रहा।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice