MI vs SRH: Mumbai Indians ने 7 विकेट से जीता मैच, सूर्या ने जड़ा शतक
आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला खेला गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।
जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 17.2 ओवरों में 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 48 तथा कप्तान पेट कमिंस ने 35 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा 5 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए।
तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार, मार्को जॉनसेन और कप्तान पेट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice