Google कंसोल पर नजर आया Moto G64Y 5G स्मार्टफोन

हाल ही में Motorola ने Moto G Power 5G (2024) और Moto G 5G (2024) स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है।

माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही और भी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

खबर आ रही है कि मोटरोला अपने Edge सीरीज पर भी कार्य कर रही है।

वही कंपनी का Moto G64y नाम का एक नया स्मार्टफोन गूगल प्ले कंट्रोल लिस्टिंग पर दिखाई दिया है।

लिस्टिंग के मुताबिक इस अपकमिंग Moto G64y 5G स्मार्टफोन में Dimensity 7020 या Mediatek MT6855 का चिपसेट मिल सकता है।

जिसमें 6 ARM Cortex A55 और दो ARM Cortex A78 कोर है।

इस स्मार्टफोन में 8GB और 12GB रैम उपलब्ध कराई जा सकती है तथा यह स्मार्टफोन Android 13 के साथ आने वाला है।

डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन तथा 400 पिक्सल डेंसिटी वाली डिस्प्ले मिलने वाली है।

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्मार्टफोन की तस्वीर भी सामने आई है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice