Motorola Razr 50 Ultra की इमेज हुई लीक, जानिए कब होगा लॉन्च

Motorola कंपनी जल्द ही Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन के ऑनलाइन इमेज सामने आए हैं।

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Razr 40 Ultra स्मार्टफोन की तरह ही दिखाई देता है।

फोन के ऊपर की ओर कैमरा माड्यूल सिंपल डिजाइन के साथ रखे गए हैं।

वही फोन की बैक साइड में आपको Razr की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

बताया जा रहा है कि Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में 512GB स्टोरेज और 12GB रैम उपलब्ध कराई जा सकती है।

वही कलर ऑप्शन के बात की जाए तो अपकमिंग स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

यह फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है। जिससे यह पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

अभी इस स्मार्टफोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice