UPI का जून में 49% बढ़ा कारोबार, 66903 करोड़ से ज्यादा हो रही लेनदेन

आज के समय में यूपीआई का लेनदेन काफी ज्यादा बढ़ गया है।

NPCI के लेटेस्ट डाटा में यह जानकारी उपलब्ध कराई गई की यूपीआई प्लेटफार्म से भारत में लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 49 फ़ीसदी बढ़ गई है।

UPI लेनदेन की कुल वैल्यू जून में सालाना आधार पर 36 फ़ीसदी बढ़कर 20.5 लाख करोड़ रही।

वही बात करें मई की तो इस दौरान सालाना आधार पर यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 37 फ़ीसदी बढ़कर 20.4 लाख करोड रुपए की थी।

एनपीसीआई के डाटा के अनुसार यूपीआई से जून में औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही।

 यानी कि रोजाना 66903 करोड रुपए का लेनदेन हुआ है।

आधार के जरिए होने वाले पेमेंट की लेनदेन में भी सालाना 4 फीसदी की बड़त दर्ज की गई है। जिसके बाद यह आंकड़ा 100 मिलियन तक पहुंच गया है।

वही बात करें कुल पेमेंट वैल्यू की तो यह सालाना आधार पर पांच फ़ीसदी घटकर 25122 करोड रुपए रही है तथा औसत रोजाना लेनदेन 3 मिलियन तक हुई है।

फास्टैग लेनदेन की जून में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice