अपकमिंग OnePlus 13 में नहीं मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
बीते कुछ समय से OnePlus 13 स्मार्टफोन के कई लीक सामने आ रहे हैं।
अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नई जेनरेशन का चिप Snapdragon 8 Gen 4 होगा।
चीन के जाने वाले टिप्सटर Digital Chat Station ने OnePlus 13 स्मार्टफोन के चार्जिंग फीचर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।
टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
इस दौरान टिप्सटर ने संकेत दिया है कि OnePlus 13 स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर नहीं होगा।
हालांकि टिप्सटर ने इस दौरान इसके पीछे का कारण नहीं बताया है।
स्मार्टफोन के कुछ लीक भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक स्मार्टफोन में कंपनी 6.5 इंच का LTPO डिस्प्ले उपलब्ध करा सकती है जिसे की माइक्रो कवर्ड डिजाइन में बनाया गया है।
दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में कंपनी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक फीचर दे सकती है।