Oppo ने जारी किया ColorOS अपडेट, मिलेंगे नए AI फीचर्स

Oppo स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने ColorOS में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के कई फीचर्स जोड़े हैं।

दरअसल AI स्ट्रेटजी कॉन्फ्रेंस में Oppo ने इन फीचर्स को जोड़ने की बारे में बताया है।

जिनमें से कुछ फीचर्स Samsung Galaxy S24 सीरीज और Google Pixel 8 सीरीज में दिखाई दिए थे।

कंपनी ने बताया है की ColorOS अपडेट में 100 से अधिक AI फीचर्स जोड़े जाएंगे।

जिसमें कंपनी ColorOS अपडेट में फोटोग्राफी के लिए AI डिलीशन फीचर्स भी लाई है।

जिसके अंतर्गत किसी इमेज में किसी विशेष एरिया को हाईलाइट करने पर AI गैर जरूरी ऑब्जेक्ट को ऑटोमेटिक पहचान कर उन्हें हटा सकती है।

ColorO में वॉइस इनेबल्ड असिस्टेंट पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है।

यह AI फीचर्स सबसे पहले OnePlus और Oppo के 16 स्मार्टफोंस में ColorOS अपडेट के जरिए मिलने वाले हैं।

कंपनी ने हाल ही में Oppo X7 Ultra स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। जिसमें दो पेरिस्कोप कैमरा मिलते हैं।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice