Paytm ने एक बार फिर की वर्कर्स की छंटनी

इस वर्ष की शुरुआत में RBI रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट को बंद करने का निर्देश दे दिया था।

अब पेटीएम कंपनी से जुड़ी One 97 Communications  से वर्कर्स की छंटनी कर दी गई है।

बता दे कि पेटीएम के शेयर प्राइस में भी काफी गिरावट आ गई है।

हाल ही में One 97 Communications ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि पेटीएम की सेल्स डिवीजन में लगभग 3500 वर्कर्स की संख्या कम कर दी गई है।

इसका प्रमुख कारण पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विस पर आरबीआई की ओर से लगाया गया बैन बताया जा रहा है।

हालांकि इस्तीफा देने वाले वर्कर्स को अन्य कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए कंपनी द्वारा मदद की जा रही है।

इसके अतिरिक्त वर्कर्स के बकाया बोनस को भी वर्कर्स को दिया जाएगा।

जनवरी से मार्च के दौरान पेटीएम कंपनी का लॉस बढ़कर 550 करोड रुपए हो गया था। जो कि पिछले वर्ष की अवधि से 167 करोड रुपए ज्यादा था।

वही पेटीएम की यूपीआई ट्रांजैक्शन में हिस्सेदारी भी लगातार चौथे महीने कम हुई है।

 दरअसल पिछले महीने यानी मई में पेटीएम की कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन में हिस्सेदारी घटकर 8.1% ही रह गई है।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice