Paytm Payment Bank में इस तारीख तक जारी रहेगी सर्विस

हाल ही में RBI ने Paytm Payment Bank की डेडलाइन को 29 फरवरी से 15 मार्च तक बढ़ा दिया है।

यानी की पेटीएम पेमेंट बैंक के सभी ऑपरेशन 15 मार्च तक जारी रहेंगे।

आपको बता दे की पेटीएम पेमेंट बैंक के बैंक अकाउंट से यूजर्स 15 मार्च 2024 तक अपने पैसे निकलवा सकते हैं।

यूजर्स डेबिट कार्ड के माध्यम से भी अभी इन बैंक अकाउंट से पैसे निकलवा सकते हैं।

पेटीएम पेमेंट बैंक से 15 मार्च 2024 के बाद पार्टनर बैंकों से स्वीप इन या रिफंड, कैशबैक, ब्याज जैसे कुछ स्वीकार्य क्रेडिट को छोड़कर ट्रांसफर और डिपाजिट नहीं किया जा सकेंगे।

RBI ने बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक के FASTags, वॉलेट सर्विस और NCMC कार्ड बैलेंस खत्म होने तक उपयोग किया जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आरबीआई ने यूजर्स को अन्य बैंकों के FASTags और NCMC कार्ड लेने की भी सलाह दी है।

15 मार्च 2024 के बाद Paytm Payment Bank में सैलरी क्रेडिट होना बंद हो जाएगी।

पेटीएम क्यूआर कोड, POS, साउंड बॉक्स उपयोग करने वाले यूजर्स 15 मार्च 2024 के बाद पेमेंट रिसीव नहीं कर पाएंगे।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice