कल 15 मार्च से बंद होगा Paytm Payment Bank,
RBI ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक पर बैन लगा दिया था।
जिसके बाद आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को 15 मार्च तक की समय अवधि दी थी।
वहीं अब कल 15 मार्च से पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजैक्शन करने जैसी सर्विस को बंद कर दिया जाएगा।
वही BSE ने स्टॉक ट्रेडिंग के लिए बैंक का उपयोग करने वाले निवेशकों के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
आरबीआई ने बैंक के अंदर गैर अनुपालन मुद्दों और चिंताओं के चलते पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद करने का ऐलान किया था।
रिपोर्ट के अनुसार बैंक में हजारों अकाउंट बिना उचित पहचान के खोले गए।
जिससे कि अवैध गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों की आशंका हो रही थी।
एक पहचान पत्र से पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई अकाउंट बने हुए हैं जिनमें लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन है।
15 मार्च के बाद ग्राहक अपने पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट में पैसा जमा नहीं कर पाएंगे
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice