PBKS vs GT: Gujarat Titans ने 3 विकेट से जीता मैच

IPL में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।

यह मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मुल्लनपुर चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

जहां पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए।

वही जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 5 गेंद शेष रहते तीन विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

PBKS की ओर से मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 35 रन तथा हरप्रीत बरार ने 29 रनों की पारी खेली।

वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से साइ किशोर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 35 रन बनाए।

वहीं फिर राहुल तेवतिया ने 18 गेंद पर 36 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice