PBKS vs SRH: रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से जीता Sunrisers Hyderabad
आज महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर चंडीगढ़ में PBKS vs SRH के बीच मुकाबला खेला गया।
जहां पर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद नै 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
वहीं जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई और मात्र दो रनों से यह मुकाबला हार गई।
SRH की ओर से नीतीश रेड्डी ने 37 गेंद पर 64 तथा अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली।
पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 रनो के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे।
मैच में सैम करन ने 22 गेंद पर 29 तथा सिकंदर राजा ने 22 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली।
इस दौरान शशांक सिंह ने 25 गेंद पर नाबाद 46 तथा आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद पर नाबाद 33 रनों की पारी खेली
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नीतीश रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice