Punjab Kings v/s Kolkata Knight Riders

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 का अपना पहला मुकाबला DLS मेथड के अनुसार 7 रनो से जीत लिया है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

इस दौरान भानुका राजपक्षे ने आईपीएल 2023 सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया।

बता दें कि भानूका राजपक्षे ने इस दौरान 32 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वही कप्तान शिखर धवन ने 40 तथा सैम करन ने नाबाद 26 रनो की पारी खेली।

वही केकेआर की ओर से  गेंदबाजी करते हुए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

केकेआर की ओर से आंद्रे रसैल ने 35, इंपैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने 34 तथा कप्तान नीतीश राणा ने 24 रनो की पारी खेली। 

192 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए

हालांकि फिर बारिश होने के कारण केकेआर की पारी को वही रोकना पड़ा।

DLS यानी डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब ने यह मुकाबला 7 रनो से जीत लिया।

मैच में पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice