Punjab Kings vs Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनो से हराया।
मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
वही पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
इस दौरान कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली।
मैच में प्रभ सिमरन सिंह ने 60 तथा जितेश शर्मा ने 27 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर ने दो विकेट चटकाए।
197 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट पर 192 रन ही बना पाई।
इस दौरान कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली।
वही मैच में हिटमायर ने 36, ध्रुव जुरेल ने 32 तथा देवदत्त पडिकल ने 21 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की ओर से नाथन एलिस ने 4 तथा अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।
बता दें कि यह मैच जीतकर पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice