RCB vs DC: Royal Challengers Bengaluru ने 47 रनों से जीता मैच

आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

वही जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली ने 13 गेंद पर 27 रन बनाए।

वहीं इसके बाद रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 52 रन तथा विल जैक्स ने 29 गेंद पर 41 रनो की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए खलील अहमद और रसिक डार सलाम ने 2-2 विकेट लिए।

Delhi Capitals की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने 39 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली।

RCB की और से गेंदबाजी करते हुए यश दयाल ने सबसे ज्यादा 3 तथा लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए।

 इस मुकाबले में जीत के बाद RCB की टीम 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई 

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice