RCB vs SRH: Sunrisers Hyderabad ने 25 रनों से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में मैच खेला गया।

इस मुकाबले मे सनराइजर्स हैदराबाद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।

इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट खोकर 20 ओवर में 287 रन बना डाले।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना पाई और 25 रनों से यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरीक क्लासेन ने 67 रन तथा ट्रेविस हेड ने 102 रन बनाए।

वहीं इसके अलावा मैच में मार्करम ने 32 तथा अब्दुल समद ने 37 रनों की पारी खेली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली 20 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 83 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पेट कमिंस ने 3, मयंक मारकंडे ने 2 तथा टी नटराजन ने एक विकेट लिया।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice