RR vs PBKS: लगातार चौथा मैच हारी RR, PBKS ने 5 विकेट से हराया
आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
वहीं पंजाब किंग्स ने 145 रनों का लक्ष्य पांच विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन 18 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मैच में रियान पराग ने 34 गेंद पर छह चौके लगाते हुए 48 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए।
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 14 तथा जितेश शर्मा ने 22 रन बनाए।
वही मैच में सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए तथा ट्रेंट बोल्ट ने भी एक विकेट चटकाया।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice