RR vs RCB: RCB को 4 विकेट से हराकर RR ने जीता एलिमिनेटर मैच
आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 33 रन तथा रजत पाटीदार ने 34 रनों की पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने तीन तथा रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंद पर 8 चौके लगाते हुए 45 रन बनाए।
वहीं मैच में रियाद पराग ने 36 तथा शिमरोन हेटमायर ने 26 रन बनाए।
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 2 तथा कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।
इस मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है।जहां पर उसे सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला खेलना है।
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice
Visit
OiSpice