IND vs ENG 3rd Test

तीसरे टेस्ट मैच से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का बदलेगा नाम

भारतीय टीम इस समय अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है।

इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी।

दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया था जिसमें जीतते हुए भारतीय टीम ने इस सीरीज को बराबर कर लिया।

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबले 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दे कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट का नाम बदलकर पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह के नाम पर रखा जाने वाला है।

इस स्टेडियम के नए नाम का उद्घाटन बीसीसीआई सचिव जय शाह करेंगे।

आपको बता दे कि निरंजन शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

1960 से 1970 के मध्य तक उन्होंने सौराष्ट्र के ओर से 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

----->

Share

Hindi News Oispice

Visit OiSpice